24 HNBC News
24hnbc आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आया नया बिहान
Friday, 06 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। राज्य शासन की एनआरएलएम योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपना भविष्य संवार रही हैं। रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में नया बिहान आया है। 
 विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा की नव जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं में कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इनके सपनों को राज्य शासन की योजनाओं का साथ मिला। जिसकी बदौलत आज ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। आर्थिक सुरक्षा हासिल होने से महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। परिवार, समाज एवं राष्ट्रीय आय में भागीदार हैं। समूह की महिलाओं को एन.आर.एल.एम. के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। समूह की महिलाओं ने 60 हजार सीआईएफ राशि लेकर आचार एवं बूंदी उत्पादन का कार्य शुरू किया। वर्तमान में इन महिलाओं द्वारा हर महीने 50 किलो आचार एवं 25 किलो बूंदी का निर्माण किया जा रहा है। समूह की प्रत्येक सदस्य को 3 हजार से अधिक की आमदनी प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस आमदनी से घर के खर्चाें में वे बराबर का सहयोग कर रही है। सभी ने बताया कि आत्मनिर्भर होने से खुशी मिलती है। परिवार एवं समाज में भी हमारा सम्मान बढ़ गया है। 
 पूरे आत्मविश्वास के साथ नव जागृति समूह की महिलाएं अपने कार्य में लगन से जुटी हुई है।