24hnbc संभागीय समीक्षा बैठक, भारतीय जनता पार्टी का हाल जानने आ रही है डी पुरंदेश्वरी...
Thursday, 05 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । 18 महीने बाद होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा दोनों ही पूरी तरीके से चुनाव मोड में आ गई है। एक और जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव पूरे प्रदेश में समीक्षा यात्रा पर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी तथा सह प्रभारी नितिन नवीन 2 दिन के लिए संभागीय समीक्षा बैठक तथा कोरग्रुप बैठक के लिए आ रहे हैं। शनिवार को 8:40 पर प्रभारी और सह प्रभारी रायपुर उतरेंगे जहां से डी पुरंदेश्वरी संभागीय बैठक लेने सीधे बिलासपुर आ जाएंगे । 1 दिन पूर्व ही बड़े नेताओं का बूथ दौरा भी हुआ है दिल्ली में जो बैठक हुई थी उसमें बनी कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने संभाग स्तर पर बैठक होगी। शनिवार की बैठक के पूर्व 6 तारीख को बिलासपुर संभाग में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न जिलों के नेता जूटे और होमवर्क को पूरा किया समीक्षा बैठक के पूर्व संभावना है कि प्रभारी पत्रकार वार्ता भी लेंगी।