24hnbc आज का पंचांग 5 मई 2022
Wednesday, 04 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 15, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 22, शव्वाल 03, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 16 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ, विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 05 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 05 मई 2022 : शाम 06 बजकर 58 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 05 मई 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 4 मिनट से 11 बजकर 52 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट कर रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 05 मई 2022 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक और इसके बाद दोपहर 3 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा