24 HNBC News
24hnbc विधायक को कहा था भ्रष्ट, हो गया अपने ही पार्टी से निष्कासित
Tuesday, 03 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह को अपने ही पार्टी के बीजापुर विधायक को भ्रष्टाचारी कहना महंगा पड़ गया है। कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया हालांकि अजय सिंह के समर्थन में भैरमगढ़ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जोगेंदर देवांगन और उनकी पत्नी लता देवांगन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अजय सिंह ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह मंडावी पर खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था उन्होंने जिले में पार्टी की बिगड़ती स्थिति पर भी टीका टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में लोट रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर अनुशासन हीनताता माना जाता है। लगता है वह तानाशाह किमजॉन के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।