24 HNBC News
सीएम सहित कई नेताओं की उपस्थिति में डॉक्टर के के ध्रुव ने ली विधायक पद की शपथ
Thursday, 19 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा परिसर में आयोजित मरवाही विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के. के. ध्रुव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉ. के.के.ध्रुव ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत सहित अनेक विधायक और विशिष्ट जन उपस्थित थे।