24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 3 मई 2022 अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती
Monday, 02 May 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 13, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 20, शव्वाल 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 33 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग सायं 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ, तैतिल करण सायं 06 बजकर 26 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत व त्योहार – अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती, शव्वाल (मुस्लिम) मास प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 03 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 03 मई 2022 : शाम 06 बजकर 57 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 03 मई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। रवि योग अगली सुबह 03 बजकर 18 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 03 मई 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 12 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक।
आज का उपाय : भगवान विष्णु के अवतारों की पूजा करें, शीतलता प्रदान करने वाली चीजों जैसे जल, शरबत, जल से पूर्ण घड़ा, पंखा, सत्तू का दान करें।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)