24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 30 अप्रैल 2022
Friday, 29 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 10, शक संवत् 1944, वैशाख, कृष्ण अमावस्या, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 17, रमजान 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अप्रैल सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ।
चतुष्पद करण अपराह्न 01 बजकर 28 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : शनिश्‍चरी अमावस्या
सूर्योदय का समय 30 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 56 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 30 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 6 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 3 बजे तक रहेगा। सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक।
आज का उपाय : शनि स्तोत्र अथवा चालीसा का पाठ करें। गरीब व्यक्ति को अन्न का दान दें। घर में शमी का पौधा लगाना होगा शुभ
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)