24hnbc आज का पंचांग 29 अप्रैल 2022
Thursday, 28 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत् 1944, वैशाख, कृष्ण चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 16, रमजान 27, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ, रेवती नक्षत्र सायं 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग अपराह्न 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 43 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 43 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत व त्योहार – मासिक शिवरात्रि व्रत।
सूर्योदय का समय 29 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 29 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 54 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। अमृत काल अगली सुबह 01 बजकर 17 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक।
आज के उपाय : लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करे । देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)