24hnbc मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ मनाया अपने ब्लॉक अध्यक्ष का जन्मदिन
Wednesday, 27 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कांग्रेस के सदस्यता अभियान में मस्तूरी को टॉप टेन में पहुंचाने वाले ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय का आज जन्मदिन है। कार्यकर्ता और उनके मानने वालों ने सुबह से ही घर पहुंच कर बधाइयां दी, जन्मदिन के मौके पर बधाई देने आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उन्होंने धन्यवाद के साथ इस बात के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी कि सब के प्रयास से मस्तूरी में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और डिजिटल तथा मैनुअल दोनों में खासी मेहनत की, जिसका परिणाम पार्टी की सदस्यता 32 से 34000 के बीच रही। जिले में यह स्थिति नंबर एक पर है। कार्यकर्ताओं ने भी अपने अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि समय-समय पर जो भी कार्य सौपें जाएंगे उनपर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।