24 HNBC News
24hnbc केंद्र के कंप्यूटर और अन्य उपकरण कहां गए, किसका है बिल्डिंग पर कब्जा
Sunday, 24 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 21 जून दिन मंगलवार 2011 आषाढ़ कृष्ण षष्ठी को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री हेमचंद यादव की अध्यक्षता में प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र का लोकार्पण हुआ। तब संस्था भड़हा रामपुर सिर्री एल एन थवायत ने एक आवश्यक सूचना दीवाल पर चस्पा की बिना अनुमति के संस्था में किसी भी कंप्यूटर में मेमोरी कार्ड लगाना, पेनड्राइव इंसर्ट करना, गाना चलाना, गेम खेलना एवं अनावश्यक रूप से किसी भी प्रोग्राम को है खोलना सख्त मना है। यदि कंप्यूटर में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो चलाने वाले विद्यार्थी की पूर्ण जवाबदारी होगी इससे कुछ बातें स्पष्ट है। पहला जिस कार्यालय का लोकार्पण धरमलाल कौशिक, हेमचंद यादव तथा कृष्णमूर्ति बांधी ने किया था उस कार्यालय मे बड़ी संख्या में कंप्यूटर थे और वे कंप्यूटर विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा उपयोग किए जा रहे थे निश्चित रूप से केंद्र द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के संदर्भ में कोई ना कोई ऐसा डिप्लोमा या परीक्षण कार्यक्रम चलाया जाता था जिसे सीखकर ग्रामीण छात्र अपने कार्य क्षेत्र में स्थानीय उत्पादन से उद्योग की संरचना पर काम करते थे केंद्र के साथ बड़ी जमीन का उपयोग आसपास की जैव प्रौद्योगिकी को संरक्षण कैसे दे के लिए है। उस वक्त संलग्न भूमि पर बड़ी मात्रा में फलदार पौधों का रोपण भी हुआ था। इस केंद्र के लगे हुए भूभाग पर 7 हेक्टेयर जमीन पर स्टोन क्रेशर की अनुमति 2019 में ही मिल गई और प्लीज 2049 तक के लिए है। आश्चर्य की बात है कि प्रौद्योगिकी विज्ञान जो पूरी तरीके से जैव विविधता और फलदार खेती आधारित उद्योग की वकालत करता है के इतने पास क्रेशर की अनुमति कैसे दे दी गई। जो क्रेशर अभी चल रहा है उसने वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी रक्षात्मक उपाय का कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा है। सरकारी भवन कब कैसे किन लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया। केंद्र के तमाम उपकरण कहां गए यह सब छानबीन का विषय है फिलहाल तो भवन में रोज सरकारी पंखे एवं कूलर का आनंद लेने वाले बताते हैं कि वह स्थानीय विधायक के आदमी हैं केंद्र के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जो यहां पर ढाई वर्षो से अधिक समय से पदस्थ है झूठ बोलता लगता है कि उसने अपने प्रमुख को बता दिया है कि केंद्र पर कुछ बाहरी लोगों का कब्जा हो गया।