24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 25 अप्रैल 2022
Sunday, 24 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 5, शक संवत् 1944, वैशाख, कृष्ण दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 12, रमजान 23, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र सायं 05 बजकर 13 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।
 
शुक्ल योग रात्रि 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आंरभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
 
सूर्योदय का समय 25 अप्रैल 2022 : सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 53 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 25 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 3 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 अप्रैल 2022 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक। उसके बाद 3 बजकर 23 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट तक। भद्रा दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से रात को 1 बजकर 38 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज सोमवार है। शिवजी की पूजा करें और नीले रंग का फूल चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)