24hnbc व्यापार विहार में गौ माताओं के लिए निगम संचालित करता है भोजन व्यवस्था
Saturday, 23 Apr 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष जब कभी भी आए उन्हें व्यापार विहार स्थित गैस गोदाम के पीछे, पन्नी खा रही गौ माताओं के दर्शन हेतु अवश्य जाना चाहिए। यह अद्भुत तीर्थ नगर पालिक निगम बिलासपुर की अभिनव योजना से बनाया गया है स्थान के दर्शन हेतु कोई शुल्क भी नहीं लगता केवल दर्शनार्थी को नाक पर रुमाल लगाना पड़ता है । अगरबत्ती धूपबत्ती करना और जलाना प्रतिबंधित है क्योंकि ऐसा करने से गौ माताओं के खाद्य सामग्री में आग लगने की संभावना रहती है। इस तीर्थ स्थान पर रोज गौठान से थोड़ी हुई गौमाता है भोजन करने आती है निगम की गाड़ी रोज इनके भोजन के लिए दो से तीन बार आकर पन्नी को डालकर जाती है। पन्नी के अतिरिक्त कोई भी सामान गौमाताएँ न खा पाए इस हेतु बहुत से गौ सेवक पन्नियो के डालते ही उनमें से अन्य सामग्री निकाल लेते हैं ये स्वयंसेवी प्रचार से सदा दूर रहना चाहते हैं जैसे ही किसी को फोटो लेते देखते हैं तुरंत वहां से हट जाते हैं वे नहीं चाहते की गाय माताओं की जो सेवा वे निशुल्क कर रहे हैं उसे कोई देखें नगर पालिक निगम बिलासपुर में बहतराई के तरफ गौशाला भी संचालित करती है। व्यापार विहार गैस गोदाम के पीछे संचालित यह पन्नी खाने की गौ सेवा अतिरिक्त प्रयास है। यह तो समाचार को हमने बहुत प्रयास करके सकारात्मक रूप में बनाया है इसलिए किसी अधिकारी कर्मचारी का वर्जन लगाना उचित नहीं है सेवा कार्य वह भी सनातन धर्म की गायों का अद्भुत सेवा काम है और यह गुप्त रूप से सदा जारी रहना चाहिए।