24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 23 अप्रैल 2022
Friday, 22 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 03, शक संवत 1944, वैशाख, कृष्ण सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 10, रमजान 21, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 अप्रैल सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि प्रातः 06 बजकर 28 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 06 बजकर 54 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, बव करण प्रातः 06 बजकर 28 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 23 अप्रैल 2022 : सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 51 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 2 बजकर 21 मिनट तक। सर्वसिद्धि योग शाम 6 बजकर 54 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक और उसके बाद 6 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 10 बजकर 41 मिनट से उद्वेग चौघड़िया शुरू होगा जो 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आज काल चौघड़िया सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)