24hnbc आज का पंचांग 22 अप्रैल 2022
Thursday, 21 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 02, शक संवत 1944, वैशाख, कृष्ण षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 09, रमजान 20, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 14 निट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, शिवयोग प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 52 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 22 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 22 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 50 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 05 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 15 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से 05 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 4 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 8 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 3 बजकर 35 मिनट से उद्वेग चौघड़िया शुरू होगा जो 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। आज काल चौघड़िया सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।