24hnbc शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 24 अप्रैल से 14 जून तक
Wednesday, 20 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एंडलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एंड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा. इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे. यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा.