24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 21 अप्रैल 2022
Wednesday, 20 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 01, शक संवत् 1944, वैशाख, कृष्ण पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 08, रमजान 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 अप्रैल सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।
मूल नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 52 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत शिवयोग का आरंभ।
तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 21 अप्रैल 2022 : सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 50 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 03 बजकर 57 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक। रवि योग रात को 9 बजकर 52 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 21 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 2 मिनट तक और उसके बाद 3 बजकर 22 मिनट से 4 बजकर 14 मिनट तक।
आज के उपाय : मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और गुलाब का फूल अर्पित करें।
 (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)