24 HNBC News
24hnbc बहुलक्ष्य साधने का विफल प्रयास करते कुलपति
Monday, 18 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। तीसरे दीक्षांत समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति इन दिनों खासी मेहनत कर रहे हैं और रोज एक नई चर्चा के घेरे में आ रहे हैं। पहला 68 एकड़, 30 करोड़ की लागत से हाल ही में बने भवन में दीक्षांत समारोह कराने लायक एक स्थान ना होने का दंश उन्हें दीक्षांत समारोह खेल स्टेडियम बिरकोना में होना तय किया गया। वि. वि. परिवार को साथ ही कुल परिषद को इस बात का भरोसा दिया गया था कि देश के उप राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में आएंगे आज जारी विज्ञप्ति में भी जो प्रेस क्लब में जारी हुई उप राष्ट्रपति का नाम लिखा है किंतु औपचारिक रूप से अब यह तय है कि दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होंगे हां वे वर्चुअल सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त दीक्षांत समारोह में जिन 7 लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी जा रही है उनके नामों के पीछे राजनैतिक कनेक्शन को भी टटोला जा रहा है। 
बिलासपुर से काफी दूर स्थित जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, इसी विश्वविद्यालय से जुड़े एक नाम तो आप पार्टी ने राज्यसभा भेजा है, सूची में एक नाम लोरमी विधायक का भी है जो इन दिनों भाजपा के खास होते दिखाई दे रहे हैं। पूर्व विधायक बुधराम कवर की पृष्ठभूमि कांग्रेस की है एक नाम स्थानीय साहित्यकार पत्रकार सतीश जायसवाल का है उनकी पृष्ठभूमि भी कांग्रेस की है और वह पूर्व में अजीत जोगी शासनकाल में पक्षी सृजन पीठ के अध्यक्ष रह चुके हैं। कुछ दिन पूर्व वनमाली सृजन पीठ से भी जुड़े रहे 7 नामों की सूची देखकर लगता है कि चयन समिति ने तमाम राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक समीकरणों को बिठालने के लिए नामों का चयन किया और सूची 7 तक पहुंच गई पूर्व में यह सूची 6 की थी एक नाम आईएएस केडर से भी आया बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में स्थित बोध राम कवर कॉलेज में अटल यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति पूर्व में पढ़ाते भी थे कुल मिलाकर पूर्व संबंधों को नए तरीके से प्रगाढ़ किया जा रहा लगता है। विश्वविद्यालय राजनीति के जानकार कहते हैं कि वर्तमान कुलपति नर्मदा से लेकर अरपा तक का पानी पिए हैं कहीं राजकुमार के समान डायलॉग देते हैं, कहीं ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के समान इमोशनल पत्ते खेल जाते हैं देखना है कि बिलासपुर के फिसलन भरी राजनीतिक गलियारों में किस तरह चलेंगे।