24 HNBC News
24hnbc मानसून पूर्व की तैयारी में एसईसीएल के 3 मेगा प्रोजेक्ट, नए तरीके से भ्रष्टाचार का लग रहा आरोप
Monday, 18 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। किसी के लिए मानसून अच्छी खबर होती है वही कोयला खदानों के लिए परीक्षा की घड़ी एसईसीएल के तीन मेगा प्रोजेक्ट में मानसून के पूर्व पानी अंदर न जाने को लेकर ढाई - ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं छोटी खदानों में यह खर्च एक करोड़ के अंदर है। खदान को पानी से बचाने की जिम्मेदारी सिविल व सेफ्टी डिपार्टमेंट की है। वर्ष 2019 में दीपिका खदान में लीलागर नदी का पानी घुस गया था। एक माह तक खदान पानी में डूबी रही और 2 महीने तक उत्पादन प्रभावित रहा इस बार देश के विद्युत कारखानों में कोयले का स्टॉप 2 हफ्ते की जगह 9 दिन पर आ गया है मानसून आते ही कोयला खनन परिवहन और स्टाफ की लिमिट तीनों पर असर पड़ेगा इसके लिए कॉल मंत्रालय अभी से तैयारी में लग गया है। केंद्र सरकार के कोयला विभाग के सचिव दिल्ली से बिलासपुर और बिलासपुर से खदान क्षेत्रों में मीटिंग ले लेकर वास्तविक स्थिति को जानना चाहते हैं और स्थानीय नेताओं का कहना है कि खदान में पानी ना घुसने को लेकर जो ऐतिहासिक उपाय किए जा रहे हैं उन की आड़ में सेफ्टी के अधिकारी नए तरीके का भ्रष्टाचार कर रहे हैं।