24hnbc गुरु घासीदास का नवम दीक्षांत समारोह 20 को
Sunday, 17 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह 20 अप्रैल को होने जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम अनुसुइया उइके राज्यपाल छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि डॉ सुभाष सरकार केंद्रीय राज्यमंत्री उच्च शिक्षा होंगे। प्रोफेसर अशोक गजानन मोदक कुलाधिपति गुरु घासीदास विश्वविद्यालय समारोह की अध्यक्षता करेंगे दीक्षांत समारोह में विश्व विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवार प्रस्तुत करेंगे। दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा का चयन किया गया है। जिसमें कोसा जो छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान है को स्थान मिला है। विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी और उससे जुड़े उत्तरदायित्व बाट दिए गए हैं तथा दीक्षांत समारोह की रिहलसल हो चुकी है । इस वर्ष 2019-20 के 68 तथा 2020-21 के 73 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे पीएचडी उपाधि कुल 81 प्रदान की जाएगी।