24 HNBC News
24hnbc धान खरीदी केंद्र प्रभारी समेत 3 पर एफआईआर
Saturday, 16 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर के कोटा विकासखंड के नंगचुई  धान केंद्र में 2470.25 क्विंटल धान खरीदी में गड़बड़ी मिली है। जांच में फर्जीवाड़ा पाए जाने पर केंद्र प्रभारी व दो अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कुल 484120.60 क्विंटल धान की खरीदी कलेक्टर के निर्देश पर की गई है। बीते वर्ष 2020-21 की तुलना में धान खरीदी एवं खरीदी केंद्रों से धान का उठाव त्वरित गति से किया गया। अभी तक जिले के 130 खरीदी केंद्रों में से 126 धान खरीदी केन्द्रों में शार्टेज की स्थिति है। जिले के धान खरीदी केंद्रों में शार्टेज व धान उठाव शीघ्र कराने के लिए सभी केंद्रों के लिए खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की टीम गठन कर धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें जिले के विकासखंड कोटा स्थित धान खरीदी केंद्र नंगचुई का सत्यापन किए जाने पर केंद्र में कुल 53944.00 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं कंप्यूटर में 51113.75 क्विंटल दर्ज होना पाया गया है। 2470.25 क्विंवल की कमी पाई गई है।