24 HNBC News
24hnbc खैरागढ़ कांग्रेस का सेमीफाइनल में हारी भाजपा फाइनल में कैसे उतरेगी
Saturday, 16 Apr 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी 20067 वोटों से हारा। करारी हार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन सिंह ने चुनाव परिणाम पर अपनी खीज निकालते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल 90 जिला बनाएंगे उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत की बधाई दी, आज गहमागहमी वाले माहौल में मतगणना शुरू हुई। 12 अप्रैल को खैरागढ़ का उपचुनाव हुआ था जहां 77.84% वोट पड़ा था। चुनाव परिणाम इस मायने में आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस का प्रत्याशी 17 हजार से अधिक वोटों से जीता पिछली बार हार जीत का अंतर 700 वोटों के बीच था और कांग्रेस को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था इस बार कांग्रेस की जीत इस मायने में बड़ी है कि कांग्रेस के चुनाव प्रचार में कोई नेता बाहर से प्रचार करने नहीं आया जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में बुलडोजर मामा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री पटेल आए थे दोनों को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यमंत्री और स्थानीय मंत्रियों ने पटखनी दी है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को सेमीफाइनल कह रही थी ऐसे में अब यह पूछा जाएगा कि जो टीम सेमीफाइनल में ही हार गई टीम फाइनल खेलने की हकदार कैसे हो सकती है।