24hnbc मित्र मंडली के लिए कोई नहीं बेगाना सब हैं, अपने
Friday, 15 Apr 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सनातन धर्म इस मामले में अनूठा है कि वह ईहीलोक और परलोक दोनों में मुक्ति की बात करता है । जन्म पुनर्जन्म की असंख्य योनियों से भटक कर मनुष्य योनि में जन्म और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति यह सिलसिला सनातन धर्म का ही सिद्धांत है। कुछ मनुष्य ऐसे भी हो जाते हैं जिन्हें उनके सगे संबंधियों ने भुला दिया और कर्मकांड में भरोसा न होने के कारण उनके मृत्यु उपरांत होने वाले कर्मकांड नहीं हो पाए। इसे कहीं पर नासमझी और कहीं पर आर्थिक परेशानी के रूप में देखा जा सकता है। मानवता और संस्कार यही है कि इंसान इंसान के काम आए और यही काम मित्र मंडली बिलासपुर पिछले कुछ वर्षों से कर रही है। वर्ष 2021 जब कोविड का समय था और अभी 7 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच यह पुनीत काम हुआ साथ ही रामकथा का आयोजन भी हुआ, कलश यात्रा, वेदी स्थापना, सती चरित्र, राम लल्ला जन्म उत्सव, बाल लीलाएं, वन गमन, केवट संवाद, शबरी प्रसंग, सुंदरकांड, लंका विजय के साथ हवन और भंडारा के साथ आचार्य अमर कृष्ण शुक्ल जी महाराज के नित्य आशीरवचनों से यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है 9 दिन तक कथा वाचन और मुक्तिपाठ सब कुछ मित्र मंडली वाले यूं करते हैं जैसे पूरा कार्यक्रम सगे संबंधी करते हैं।