24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 15 अप्रैल 2022,आज चतुर्दशी तिथि और गुड फ्राइडे
Thursday, 14 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 25, शक सम्वत् 1944, चैत्र शुक्ल, चतुर्दशी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 02, रमजान 13, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अप्रैल सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार श्रीशिव दमनोत्सव, गुड फ्राईडे (क्रिश्चियन)।
सूर्योदय का समय 15 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 15 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 46 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक। आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक लाभ इसके बाद 10 बजकर 44 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। आज काल चौघड़िया सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक। इसके बाद 1 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक क्रमशः रोग और उद्वेग चौघड़िया रहेगा।