24 HNBC News
20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश छठ पूजा के अवसर में कल होगी सार्वजनिक अवकाश
Wednesday, 18 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

रायपुर । राज्य शासन द्वारा छठ पूजा के अवसर पर कल 20 नवम्बर को छत्तीसगढ़ शासन के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध आज मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह अवकाश राज्य शासन द्वारा 'निगोशियेबल इंस्टूमेंट एक्ट 1881' के तहत घोषित किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य शासन द्वारा गतवर्ष से प्रदेश में तीजा, हरेली पर्व, छठ पूजा, माता कर्मा जयंती और विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है।