24 HNBC News
24hnbc सीएम बघेल दिल्ली प्रवास पर अमित शाह से करेंगे मुलाकात
Tuesday, 12 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे भेंट। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित ज़िलों के विकास से जुड़े मुद्दों एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।