24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 12 अप्रैल 2022, मंगलवार कामदा एकादशी
Monday, 11 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 22, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 30, रमजान 10, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 03 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग मध्याह्न 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, वणिज करण सायं 04 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – कामदा एकादशी व्रत 2022।
सूर्योदय का समय 12 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 45 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 32 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह 05 बजकर 59 मिनट से दोपहर 08 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 12 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 32 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक। भद्रा दोपहर 04 बजकर 51 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)