24hnbc मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मां महामाया का दर्शन
Tuesday, 05 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2022। भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन आज रतनपुर में महामाया देवी का दर्शन किया। उन्होंने मन्दिर में देवी मां की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी माता का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, एसपी पारुल माथुर सहित बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।