24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 4 अप्रैल 2022, सोमवार चैत्र नवरात्रि तृतीया तिथि
Sunday, 03 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 14, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, तृतीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 22, रमजान 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग प्रातः 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – नवरात्रि तृतीया तिथि मां चंद्रघंटा पूजा, गणगौरी तृतीया।
सूर्योदय का समय 04 अप्रैल 2022 : सुबह 06 बजकर 07 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 04 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 40 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 04 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक। रवि योग दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 07 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 04 अप्रैल 2022 :
राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 40 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से 04 बजकर 10 मिनट तक। भद्रा अगली सुबह 02 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक।
आज का उपाय : दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय का पाठ करें।