24 HNBC News
24hnbc आज एनसीपी की समीक्षा बैठक रायपुर के होटल बेबीलॉन में हुई संपन्न
Sunday, 03 Apr 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एनसीपी के पदाधिकारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नोबल वर्मा के निर्देशानुसार आज होटल बेबीलॉन रायपुर में पार्टी के संकल्प छत्तीसगढ़ अभियान तथा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में चर्चा के दौरान प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास ने कहा कि चुनाव अब करीब है और हमें पंचायत, ब्लॉक, तहसील, निगम, नगर पंचायत स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनके मनोबल को बढ़ाना होगा और इस आगामी चुनाव में हमें अपना 100% योगदान देना होगा और समाज में हो रहे हर छोटे-बड़े अन्याय का डटकर विरोध करना होगा और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ता पार्टी के सदस्य को उनके साथ खड़ा होना पड़ेगा जिससे हमारी पार्टी की उपस्थिति और मजबूत हो सके। निलेश विश्वास ने बताया कि एनसीपी पार्टी का इतिहास छत्तीसगढ़ में दो दशक से पुराना है और पार्टी ने पहले भी एक से अधिक बार तानाशाही का व्यवहार रखने वाले नेताओं के विरुद्ध संघर्ष की है और उस वक्त के विपक्ष से ज्यादा सक्रिय और प्रभावी तरीके से आंदोलन भी किए हैं और करेंगे भी। समीक्षा बैठक में उपस्थित निलेश विश्वास प्रवक्ता प्रदेश, प्रदेश सचिव रामेश्वर पांडे, अध्यक्ष अल्पसंख्यक सैयद अमीन और वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम पांडे उपस्थित थे