24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 3 अप्रैल 2022, रविवार चैत्र नवरात्रि द्वितीया तिथि
Saturday, 02 Apr 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 13, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, द्वितीया, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 21, रमजान 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वितीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
वैधृति योग प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ, कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – नवरात्रि द्वितीय दिन ब्रह्मचारिणी पूजा, श्री मत्स्य अवतार जयंती, रमजान मास प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 03 अप्रैल 2022 : सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 03 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 40 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 03 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 03 अप्रैल 2022 :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजे से 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
आज का उपायः मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा करें और शक्कर का भोग लगाएं।