24 HNBC News
24hnbc किसे है बिरसा बिरसा मुंडा मूर्ति के अनावरण का इंतजार
Wednesday, 18 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

धनपुरी। जनता के पैसों से लाखों रुपए खर्च करने के बाद धनपुरी नगर में स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करवाई गई थीं जो आज भी अनावरण की राह देख रही हैं। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक मंच वार्ड क्रमांक 18 के ठीक बगल से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा , शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा व चीप हाउस मुख्य सड़क मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कराई गई है जो वर्षों से अपने अनावरण का इंतजार कर रही है। महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर भी उनकी प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लगातार प्रशासन की अनदेखी और उदासीनता की वजह से महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण न होने की वजह से उनका अपमान हो रहा है। महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर किसी भी प्रकार के कार्यक्रम नहीं हो पाते हैं और ना ही महापुरुषों की प्रतिमाओं को फटी हुई चादर से बाहर निकालने की जहमत उठाई जा रही है।