24hnbc लगातार घाटे में चल रहे पर्यटन के मोटल दो में तो खुल गए सुरक्षा बल के दफ्तर
Wednesday, 30 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 31 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की आर्थिक स्थिति खराब है 33 मोटल रिसोर्ट में 10 माह में मात्र ₹170,00000 प्राप्त हुए। 16 मोटल निजी क्षेत्र को दिए जा रहे हैं। दो मोटल सुरक्षा बल को दिए जा रहे हैं। बरदिहा लेक ब्लू रिसोर्ट कांकेर सीआपीएफ को दिया गया है इसी तरह कांकेर का सिंगार भाट बीएसएफ को दे दिया गया। महासमुंद जिले का कापा मोटल कृषि विश्वविद्यालय को दिया गया। बस्तर का नरनाल एनएमडीसी को दे दिया गया। आशना मोटल में बस्तर एकेडमी आफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर संचालित हो रहा है। सिरपुर जोहार में 10 माह में सिर्फ दो लाख ₹79000 मिले हैं जीपीएम जिले के आभाडोभ मोटल से मात्र 26 498 रुपए प्राप्त हुए हैं इसी तरह कबीर चबूतरा इको रिसॉर्ट ₹240000 प्राप्त हुए । जसपुर बाला छाप से 241000, कोंडागाव धनकुल एथनिल से 924000, कांकेर के मोटल से 700000 ही प्राप्त हुए हैं पर्यटन मंडल इको टूरिज्म के विज्ञापनों पर जो रकम खर्च करती है उसके मुकाबले आय चौथाई भी नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी कोविड-19 को ढ़ाल बना कर भले ही कुछ कहे किंतु यह बात पक्की है कि छत्तीसगढ़ में जंगल का पर्यटन प्रभावहीन है इस संदर्भ में नए अध्यक्ष महोदय का प्रोफॉरमेंस भी कुछ खास नहीं है ।