नरियरा खार बना जुआ का नया अड्डा पुलिस जानकर भी अनजान
Wednesday, 18 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News
जांजगीर-चांपा। जिले में जुआरी पिᆬर से सक्रिय हो गए हैं। लंबे समय से पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण जुआरी क्षेत्र के पहाड़, गांव, जंगल, बांस बाड़ी की ओर फिर से सक्रिय हैं। रात होने के साथ ही यहां जुआरियों का मजमा लग रहा है, हालांकि लगातार शिकायत मिलने के बाद क्षेत्र की पुलिस गिनती के लोगों के खिलापᆬ कार्रवाई कर औपचारिकता निभाने में जुटी है, जबकि क्षेत्र में बेखौपᆬ जुआरी सक्रिय हैं। इन दिनों मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में जुए का पᆬड़ लग रहा है।एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना का संक्रमण पᆬैल हुआ है, वहीं मुलमुला, नगरदा, बलौदा, जैजैपुर में बड़ी संख्या में जुआरी एकजुट होकर लाखों रूपये का पᆬड़ लगा रहे हैं। एक तरफ जहां गांव गली से रोजाना कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं तो वही दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में लोग एकजुट होकर जुआ खेलने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ युवाओं के द्वारा बाहर से जुआरी बुला कर जुआ का फड़ लगाया जाता है। बाहर से आये जुआरियों के लिये यहां बकायदा खाना के साथ ही शराब की भीव्यवस्था की जाती है। बाहर से आये जुआरी जुआ के साथ जमकर जाम भी छलकाते हैं और जुआ के फड़ में जमकर गाली गलौज भी होती है। मगर इससे पुलिस को कोई सरोकार नहीं है। जुआ अब चोरी छिपे नहीं खुलेआम हो रहा है। गांव में जुआ के फड़ सुबह से लग जाते हैं और लाखों रूपए का दांव लगाया जाता है। इससे गांव के युवा बर्बाद भी रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा खार में रोज जुए का बड़ा फड़ लग रहा है, जिसमें दांव लगाने अन्य जिले से भी जुआरी चार पहिया वाहन पर सवार होकर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में जगह बदल-बदलकर जुए का पᆬड़ लग रहा है। जुआरी क्षेत्र के गांव के बाहर खार, जंगल, बाड़ी की ओर फिर से सक्रिय हैं। गांव के बाहर में जुए का फड़ लगने लगा है। जानकारी के अनुसार नरियरा के लोग फिर से जुआ खेलवा रहे हैं। क्षेत्र में जुआ दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाता है और देर रात तक जगह बदल-बदलकर चलता है