24 HNBC News
24hnbc महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति से उपजा मस्तूरी का नया विवाद, भाजपा से आयातित नेता को दे दी कमान
Sunday, 27 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 28 मार्च 2022। मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से नया बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया में आज संतोष किरण यादव जिन्हें हाल ही में महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया है कि वे ढेर सारी फोटो वायरल हुई जिनमें संतोष किरण यादव भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्णमूर्ति बांधी और सांसद अरुण साव नेताओं के साथ पार्टी मंच साझा करती दिख रही हैं बताया जाता है कि जिला पंचायत चुनाव जीतने के पहले वे ना केवल भाजपा में सक्रिय थी बल्कि हाल ही में उन को भाजपा कार्यक्रमों में देखा गया है मस्तूरी के खाटी कांग्रेसी बताते हैं कि असल में संतोष किरण यादव की नियुक्ति कांग्रेस के उस गुट का कारनामा है जिसे मस्तूरी में पार्टी का मजबूत होना पच नहीं रहा है । रविवार के दिन कुछ दैनिक अखबारों में संतोष किरण यादव को स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की अनुशंसा से मस्तूरी महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बधाई दी गई। विज्ञापन से ऐसा कहीं नहीं लगा कि उनकी नियुक्ति की अनुशंसा संगठन स्तर पर की गई है तभी से इस बात को लेकर मस्तूरी के कई कांग्रेसी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में नियुक्ति को बाहरी हस्तक्षेप मान रहे हैं।