24 HNBC News
पार्टी का अनुशासन वरिष्ठों द्वारा हो रहा तार-तार एक तरफ पार्टी का सदस्यता अभियान दूसरी और महिला कांग्रेस ने मनमर्जी नियुक्ति
Saturday, 26 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 27 मार्च 2022। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी में किसी भी स्तर पर अनुशासन नजर नहीं आता एक तरफ पार्टी में सदस्यता अभियान चल रहा है पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है के बावजूद महिला कांग्रेस में ब्लॉक स्थल पर नियुक्ति की घोषणा हो रही जाती है। मस्तूरी महिला ब्लॉक कांग्रेस पद पर जिसे संतोष किरण यादव के नाम की घोषणा हुई है वह जिला पंचायत की सदस्य हैं, ऐसे में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि को संगठन में पद दे देने से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी सक्रियता की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जानकार बताते हैं कि उक्त महिला सदस्य ने पहले भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी बनने का प्रस्ताव किया संभव न होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और इस तरह से वह चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में थी उनके कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य बनने पर ही संदेह है ऐसे में सीधे महिला कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष बन जाने से पार्टी के मेहनती, वास्तविक महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्वाभाविक है। क्षेत्रीय कार्यकर्ता मानते हैं कि कांग्रेस के शहरी नेता जिन्हें ग्रामीण राजनीति से कोई सरोकार नहीं है कभी चुनाव लड़ने भी नहीं आते, आते भी हैं तो हार के अलावा कुछ प्राप्त नहीं होता ऐसे नेता एसी की हवा खाते हुए अनुशंसा कर देते हैं सूत्र तो यहां तक दावा करते हैं कि संतोष किरण यादव की नियुक्ति संबंधी अनुशंसा जिला ग्रामीण अध्यक्ष के पास पहुंची थी और अध्यक्ष ने सहमति नहीं दी के बावजूद नियुक्ति हो जाना आश्चर्यजनक है सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया के बीच ऐसी नियुक्तियां और एक गुट विशेष के नेताओं द्वारा समय-समय पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य कला पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है कुछ माह पूर्व जिला कांग्रेस में गुट विशेष के नेताओं की अनुशासन ही नेता पर नियंत्रण के विचार से ही अनुभवी विजय पांडे की नियुक्ति अध्यक्ष पद पर हुई थी लगता है प्रभावशाली नहीं हो रही है।