24 HNBC News
24hnbc करोड़ों के गोलमाल का आरोपी समुद्र सिंह गिरफ्तार
Thursday, 19 Nov 2020 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

 

रायपुर । आबकारी विभाग का रिटायर्ड फरार ईनामी OSD समुद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल समुद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी तबीयत खराब है, जिसकी वजह से उसे रायपुर स्थित किसी प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले करीब डेढ़ साल से फरार थे, समुद्र सिंह पर करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप है।

मामले की जांच शुरू होने के बाद समुंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया और फरार हो गया। समुद्र सिंह की तलाश में रायपुर के अलावे मध्यप्रदेश के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच बोरियकला स्थित समुंद्र सिंह के आवास में उसके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।