24hnbc मंत्री की घोषणा पर उन्हीं की पार्टी का पदाधिकारी करता है शंका क्या यही है कांग्रेस का अनुशासन
Thursday, 24 Mar 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 24 मार्च 2022। बिलासपुर शहर कांग्रेस हो या जिला ग्रामीण के सदस्य कभी भी अनुशासन के दायरे में ना रहना ही अपना काम समझते हैं हाल ही में राज्य के राजस्व मंत्री ने बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक के अंतर्गत पचपेड़ी को तहसील घोषित किया घोषणा के बाद क्षेत्र के नागरिक खुशी मनाते उसके पहले ही कांग्रेस के एक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंचल ने घोषणा पर शंका कुशन का जाहिर करना प्रारंभ की यहां तक कि उन्होंने मंत्री महोदय के घोषणा को नियम विरुद्ध तक बोल दिया ऐसा मस्तूरी ब्लाक के सोशल मीडिया पर जमकर चला। कल बिलासपुर सर्किट हाउस में राजस्व मंत्री फिर से आए थे तब उनसे तहसील घोषणा पर संचय के संबंध में प्रश्न पूछा गया तो मंत्री महोदय ने बताया कि पचपेड़ी तहसील का गजट नोटिफिकेशन हो चुका है अब सवाल यह उठता है की एक कैबिनेट मंत्री के घोषणा के बाद यदि उसी राजनैतिक दल के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंत्री की घोषणा पर प्रश्न चिन्ह लगाए शंका करें अपने कथन को सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करें तो क्या यह कार्य अनुशासनहीनता के दायरे में नहीं आता और यदि आता है तो ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्यवाही कौन करेगा। मस्तूरी क्षेत्र में लोग बताते हैं कि राजनीति में ना काबिलियत ही काबिलियत है कहते हैं कि उक्त अध्यक्ष महोदय जनपद के चुनाव में उतरे और अपने ही वाहन चालक से चुनाव हार गए उसके बाद भी पार्टी में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं तब पार्टी के ऐसे नेताओं का राजनैतिक कद कितना होगा क्षेत्र में उनकी मान्यता कितनी होगी का अंदाज लग जाता है।