24hnbc आज का पंचांग 20 मार्च 2022
Sunday, 20 Mar 2022 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 29, शक संवत् 1943, चैत्र कृष्ण द्वितीया, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 07, शब्बान 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 07 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
चित्रा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।
गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 11 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : संत तुकाराम जयंती
सूर्योदय का समय 20 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 32 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 20 मार्च 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक। अमृत काल शाम को 4 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। द्विपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 6 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 मार्च 2022 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक। भद्रा रात को 9 बजकर 14 मिनट से सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक।
आज के उपाय : तुलसी को जल दें और तुलसी की माटी से तिलक करें।