24 HNBC News
24hnbc मस्तूरी थाना से बलवे की खबर...
Thursday, 17 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 18 मार्च 2022। होली के दिन शहरी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता ने जहां बड़ी घटना नहीं होने दी वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा से बलवे का समाचार आ रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदौरा में मस्तुरी के एक प्रभावशाली ठाकुर परिवार के द्वारा बलवा में सक्रिय भूमिका की खबर है। घटना शाम की बताई जाती है स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम सूचना न होने की बात कहता रहा वही मस्तूरी एवं भदौरा से स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से सट्टा और जुआ की गतिविधियां जोरों पर है और यही घटना का कारण भी है। अपुष्ट सूचना के अनुसार बलवे में एक ग्रामीण की मौत भी होना बताई जा रही है।