24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 18 मार्च 2022, शुक्रवार : आज चैत्र कृष्ण प्रतिपदा
Thursday, 17 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 27, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, पूर्णिमा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 05, शब्बान 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक पूर्णिमा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग रात 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
बव करण मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : फाल्गुन पूर्णिमा, होली पर्व, होलाष्टक समाप्त, श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती।
सूर्योदय का समय 18 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 31 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 18 मार्च 2022 :
ब्र‍ह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजक 40 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक।तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 18 मार्च 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुल‍िक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक फिर उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक।
आज के उपाय : आज होली का दिन है। भगवान श्रीकृष्‍ण को गुलाल लगाकर दिन की शुरुआत करें।