24 HNBC News
24hnbc होली की कठिन ड्यूटी के पहले, पुलिस और पत्रकार ने बिताए सुकून के पल
Monday, 14 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 15 मार्च 2022। रंगो के त्योहार होली की टाइट ड्यूटी के पूर्व पुलिस ने पत्रकारों के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा और कठिन चुनौतियों से निपटने के लिए स्वयं में ऊर्जा का भरपूर संचार किया। बिलासपुर पुलिस के तमाम अधिकारी अपने कंफर्ट ड्रेस में बेहद सुकून भरी पलों का आनंद लेते नजर आए। पुलिस के अधिकारी तथा पत्रकारों ने अपनी प्रतिभा के अनुकूल संगीत का आनंद भी लिया और दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों पक्ष रोज संवाद करते हैं कभी-कभी आपस में सूचनाओं को लेकर तल्खी भी हो जाती है पर इन सब चीजों को अपने अपने काम का हिस्सा मानना चाहिए और त्यौहार ही वह मौका है जब तनाव सहज रूप से समाप्त होता है इसलिए अपनी रोजमर्रा के जीवन में ऐसे मौके छोड़ना भी नहीं चाहिए। सभी ने गीत संगीत खुशनुमा माहौल के बीच भरपूर आनंद लिया।