24hnbc आज का पंचांग 12 मार्च 2022
Friday, 11 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 21, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 29, शब्बान 08, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
आद्र्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 12 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 12 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 28 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 12 मार्च 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथकाल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 12 मार्च 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : शनि स्तोत्र का पाठ करें और काले तिल का दान करें।