24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ का मॉडल असफल दर असफल कब होगी समीक्षा
Thursday, 10 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। महाकाल की महादशा कोविड-19 का वायरस झूठ की महामारी पुतिन और शी जिनपिंग जैसे राहु केतु जब भारत के जीवन पर होंगे आर्थिकी, विदेश नीति सुरक्षा में बर्बादी की सुनामी बनी रहेगी तो राजनीति भी उसी महादशा से प्रभावित होगी योगी, मोदी और केजरी की यह आंधी 10 तारीख के नतीजों के बाद निश्चित माने इनका अहंकार और ज्यादा तेज और आंधी और तेज बढ़ेगी और इस आंधी में 2024 के चुनाव हिंदू, मुसलमान इंकलाब जैसा कई प्रलय कारी शंख बजेगा यह कई गुना ज्यादा बटवारा और समाज में धमाल मचाएगा । योगी, मोदी शाह पर शाह होंगे आंकड़ों की बाजीगरी नहीं उत्तर प्रदेश भारत का हिंदी भाषी हिंदू है और हिंदू की गुलामी 14 सौ साल का इतिहास रखती है। आस्था का मारा संदेह करना ही नहीं चाहता मंदिर में आने का प्रथम वाक्य है संदेह के जूते बाहर उतार दो अवतार पर भरोसा करो और अवतार तो हो चुका है एक ने भगवा पहना है दूसरा डमरू बजाता घूमता है सभी भक्तों को नदी कि लाशे नहीं दिखती, बेरोजगारी बेहाली नहीं दिखती, ऑक्सीजन की कमी नहीं दिखती आस्था होती ही यह है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश असफल नहीं हुए उनकी पार्टी को 1 करोड़ 88 लाख मत प्राप्त हुआ है। भाजपा को 2 करोड़ 47 लाख 90 हजार मत प्राप्त हुआ है। बसपा 75 लाख पर अटकी और कांग्रेस नीचे लुढ़कते हुए 14 लाख 14 हजार पर लुढ़क गई ऐसे में एक अकेला अखिलेश ही तो था जो 2 करोड़ के मुकाबले 1 करोड़ 88 लाख तक आया पहाड़ पर चढ़ाई तो की भले एवरेस्ट पर झंडा नहीं फहराया। केजरीवाल का कोई अतीत नहीं है इसलिए भाजपा उन्हें नीचा नहीं दिखा सकती अतीत जहां लाभ देता है वही नुकसान भी आप का सबसे बड़ा लाभ यह है कि उन्होंने अभी तक खाकी के साथ डील ही नहीं किया क्योंकि दिल्ली में खाकी के दाग केंद्र के हैं केजरीवाल पंजाब में रुकने वाले नहीं हैं वह गुजरात जा चुके हैं गांधीग्राम में उनका कब्जा है हरियाणा उनका लक्ष्य है और उसके बाद छोटा राज्य छत्तीसगढ़ वे 2024 के पहले ही पहुंच जाएंगे। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति कांग्रेस की है कांग्रेस को भाजपा से मुकाबला करने के पूर्व छोटे राजनीतिक दलों से अपना वोट बचाना है। टीएमसी, आप, एनसीपी इसी काम पर लगे रहते हैं ऐसे में राहुल और प्रियंका को यह समझना होगा कि उनका मॉडल फेल है छत्तीसगढ़ के नेतृत्व के भरोसे वे असम हरे, उत्तर प्रदेश हारे, उत्तराखंड हरे तब आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के पहले 11 और छोटे बड़े चुनाव हैं क्या उन्हें चुनाव में कांग्रेस छत्तीसगढ़ मॉडल के भरोसे ही उतरेगी और यदि उतरी तो परिणाम उत्तराखंड जैसा ही आएगा यूपी जैसा भी आ सकता है जहां कांग्रेस का जनाधार 6.5 से घटकर 2.39 पर आ गया। उत्तर प्रदेश में जैतपुर विधानसभा में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया का पुत्र चुनाव लड़ा और 50,000 वोट से हारा बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई नेता जिनमें निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं यहां काम करने गए थे उनसे पूछा जाना चाहिए किंतु पूछेगा कौन..... अभी भी मुख्यमंत्री की राजनैतिक चौकड़ी सलाहकार चाटुकार छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों को अलग बताते हैं यदि परिस्थितियां अलग है तो छत्तीसगढ़ का मॉडल अन्य जगह सफल होगा का दावा किया ही क्यों परिस्थितियां कहीं की अलग अलग नहीं है जो जीते हैं उनकी व्यू रचना नियमित समीक्षा एक जीत के बाद जश्न मनाने के स्थान पर अगले जीत के लिए मेहनत जैसा माद्दा होना चाहिए तभी लगातार जीत की आदत पड़ती है यदि 30 दिन के भीतर छत्तीसगढ़ में समीक्षा नहीं हुई तो देर हो जाएगी।