24hnbc आज का पंचांग 9 मार्च 2022
Tuesday, 08 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 18, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, सप्तमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 26, शब्बान 05, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
कृतिका नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ, विष्कुंभ योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 15 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ।
गर करण अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग।
सूर्योदय का समय 9 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 26 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 9 मार्च 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से 5 बजकर 49 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 07 मार्च 2022 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। भद्रा आधी राज के बाद 2 बजकर 56 मिनट से सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक।
आज का उपाय : आज बुधवार है। गणपति की दूर्वा अर्पित करके शुभ कार्य के लिए निकलें। बिना किसी बाधा के कार्य पूर्ण होंगे।