24 HNBC News
24hnbc सिम्स में नहीं है ब्लड की कमी 217 यूनिट है उपलब्ध
Monday, 07 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर,। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में वर्तमान में 217 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। ब्लड की फिलहाल कोई कमी नहीं है। मरीजों को जरूरत के अनुसार ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। सिम्स के डीन डॉ सहारे ने सिम्स में ब्लड नहीं होने संबंधी खबर को तथ्य से परे बताया है। उन्होंने कहा कि सिम्स के पैथोलॉजी विभाग ब्लड की निरंतर उपलब्धता के प्रति सदैव सजग रहा है। समाजसेवी संस्थाओं एवं सेवाभावी नागरिकों के सहयोग से समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किये जाते रहे है। इस सिलसिले में विगत 6 फरवरी को समाजसेवी संस्था छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति के सहयोग से बिलासपुर शहर में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 55 यूनिट ब्लड दान में प्राप्त हुये हैं। इस तरह आगे भी जनसहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जायेंगे। दान में मिले ब्लड का उपयोग थैलेसेमिया, सिकलसेल, दुर्घटना आदि आपात स्थिति में उपयोग किया जाता है।