24 HNBC News
24hnbc कहने को डॉक्टर हैं पर नियमों को दिखाते हैं ठेंगा
Monday, 07 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। नजूल सीट नंबर 17 इन दिनों नगर पालिक निगम बिलासपुर की भवन शाखा की कृपा से अवैध निर्माण का अड्डा बन गया है। इस सीट पर कटी कॉलोनी को आम जनता डॉक्टर्स कॉलोनी के नाम से जानती है ऐसा माना जाता है कि इस पेशे से जुड़े लोग सम्मानित होते हैं तथा नियम कानून के अनुसार काम करते हैं लेकिन कम से कम इस कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य हमारी इस धारणा को बदल देते हैं। कॉलोनी के भीतर राजधानी ब्लड बैंक के पास देखते-देखते एक बहुमंजिला इमारत खड़ी हुई प्राप्त जानकारी के आधार पर इसका नक्शा डॉक्टर देशकर के नाम से है प्रारंभ से ही इन्होंने भवन निर्माण में निगम द्वारा तय की गई सीमा से ज्यादा निर्माण किया। भवन में कहीं भी ना तो सेट बैक छुटा है ना ही फायर फाइटर के आने जाने के लिए उपयुक्त स्थान दिया गया है स्वाभाविक रूप से माना जा सकता है कि डॉक्टर ने बहुमंजिला इमारत नर्सिंग होम बनाने के उद्देश्य से बनाई है किंतु उसके बावजूद एंट्रेंस और एग्जिट की व्यवस्था प्रथक से नहीं है साथ ही एनबीसी के किसी भी प्रावधान को लागू नहीं किया गया है एक तरफ बिलासपुर में स्मार्ट सिटी की चर्चा होती है। नक्शा ऑनलाइन पास करने की चर्चा की जाती है दूसरी तरफ संभ्रांत पेशेवर नागरिक नियम को धत्ता बताते हैं और बाद में नियमितीकरण के लिए आवेदन पत्र लगाते हैं वर्तमान में अधिकतर निर्माण कार्यों में यही देखा जा रहा है सरकार भी ऐसे कामों को बढ़ावा देने वाली नीति रखती है निगम को चाहिए की स्पष्ट करें कि अवैध निर्माण का नियमितीकरण किस वर्ष के स्वीकृत नक्शे के पूर्व से लागू होगा अन्यथा इस शहर में 2022 के स्वीकृत नक्शे में भी अतिरिक्त निर्माण कर उसे नियमितीकरण कराने का खेल प्रारंभ हो गया है ।