24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 8 मार्च 2022
Monday, 07 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc. Com

समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 17, शक संवत 1943, फाल्गुन शुक्ल, षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 25, शब्बान 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मार्च सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का का आरंभ, कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 33 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 8 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 8 मार्च 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 37 मिनट तक। त्रिपुष्कर मध्‍यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अमृत काल अगली सुबह 05 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 मार्च 2022 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजे से 09 बजकर 47 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक।
आज के उपाय : बड़े भाई से आशीर्वाद लें, हनुमान चालीसा का पाठ करें।