24 HNBC News
24hnbc अध्यक्ष की इच्छा राज्यसभा में जाने की, हाईकमान पूरा करेगा..... ?
Saturday, 05 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने एक बार फिर से कहा कि राज्यसभा में जाना उनकी इच्छा है दावा नहीं। सवाल एक नहीं कई उठते हैं, पहला 40 साल के राजनीति सफर को पूरा कर चुका नेता अचानक राज्यसभा जाने की इच्छा क्यों करता है, जबकि वह 90 सीटों वाली विधानसभा का अध्यक्ष है। दूसरा जो व्यक्ति राज्यसभा जाना चाह रहा है उसकी पत्नी वर्तमान में कोरबा संसदीय सीट लोकसभा का प्रतिनिधित्व करती है, क्या छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष एक साथ बदले जाएंगे.... यदि नहीं तो एक ऐसा मुख्यमंत्री जिसका राजनीतिक सफर दो दशक का हो वह चार दशक वाले राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति को दिल्ली क्यों जाने दे ..... डॉ महंत ने 1982 - 84 से विधानसभा चुनाव लड़ना प्रारंभ की हालांकि विभिन्न कारणों से उनका विधानसभा क्षेत्र बदलता रहा लोकसभा भी बदला विधानसभा चुनाव भी हारे, लोकसभा चुनाव भी हारे, उनके राजनैतिक तौर तरीकों को जानने वाले बताते हैं डॉक्टर साहब राजनीतिक दुश्मनी नहीं रखते तभी तो उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत को जब लोकसभा टिकट मिला तब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी न केवल जीवित थे बल्कि मरवाही विधानसभा से विधायक थे। और मरवाही विधानसभा कोरबा संसदीय क्षेत्र में आता है कांग्रेस इस सीट से 5000 वोट मात्र से जीती और यह लीड मरवाही से ही मिली तभी कहते हैं महंत जी राजनैतिक दुश्मनी नहीं रखते इसके बावजूद राज्य सभा जाने का सफर आसान नहीं.... जाएंगे तो सक्ति से क्या सूरज को (बेटे का नाम) उदित करना चाहेंगे .....? बाय इलेक्शन होगा इसकी क्या गारंटी मुख्य चुनाव में ही मात्र 2 साल बचे हैं राजनीतिक सफर में पुराने दोस्तों को साथ छोड़ देना पुरानी अदा है दिनेश शर्मा, थवायत, नोबेल वर्मा इसके उदाहरण हैं। परिवार को बढ़ाने के चाह रखते हैं किंतु टीम केवल अपनी है बेटे ने पत्नी ने अपनी अलग अलग छवि नहीं बनाई किस्मत के धनी हैं नायब तहसीलदार की नौकरी छोड़कर विधायक, सांसद, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य के होम मिनिस्टर, आबकारी मिनिस्टर, सहकारिता मंत्री, केंद्र में राज्य मंत्री और अब विधानसभा अध्यक्ष बने, किंतु क्षेत्र का विकास कभी लक्ष्य नहीं रहा प्रदेश कांग्रेस की कमान 2013 में मिली पर यह मेहनत की कमी के चलते कांग्रेस जीत से दूर हो गई कुछ लोग तो कहते हैं राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री बनना आसान होता है भले ही पार्टी कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी आखरी में एक सवाल जानकारों से आईपीएल सट्टे की राजधानी कहां है......?