24hnbc आज का पंचांग 5 मार्च 2022 : पंचक समाप्त
Friday, 04 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 14, शक संवत 1943, फाल्गुन शुक्ल, द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 22, शब्बान 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 5 मार्च सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।
रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 29 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : पंचक समाप्त
सूर्योदय का समय 5 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 23 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 5 मार्च 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक। रवि योग आधी रात के बाद 2 बजकर 29 मिनट से सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 5 मार्च 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक। आज पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : आज शनिवार है। जल में काले तिल मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाएं। आपके सभी कष्ट दूर होंगे।