24hnbc मंत्री अध्यक्ष तक परेशान, 10 मार्च के बाद तय होगी छत्तीसगढ़ की राजनीति
Wednesday, 02 Mar 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । जब सरकार का कैबिनेट मंत्री ही अपने जिले के कलेक्टर के प्रदर्शन पर नाखुशी जाहिर करें विधानसभा अध्यक्ष कलेक्टर के कामकाज को पर्यावरण का नुकसान बताएं तब इस बात के पर्याप्त संकेत हैं कि प्रदेश में राजनैतिक उच्च स्तर पर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कोरबा की कलेक्टर को पदस्थ हुए इतना लंबा समय नहीं हुआ कि उनकी कार्यप्रणाली स्पष्ट ना हुई हो कोरबा से कांग्रेस का विधायक कोरबा से, कांग्रेस का सांसद, सांसद के पति विधानसभा अध्यक्ष तब यह क्यों न माना जाए कि कोरबा कांग्रेस का गढ़ है। और गढ़ में कोई प्रशासकीय मुखिया सत्ताधारी जनप्रतिनिधि से उलझन ले ले तो इसके पीछे निश्चित ही यह माना जाएगा कि उस प्रशासकीय नेतृत्व को कोई बड़ा राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है । प्रदेश में बदलाव पर पिछले 1 साल से कयास लगाए जा रहे हैं बिलासपुर में भी एक बार यह कहा गया कि मेरे आदमियों को निशाना बनाया जा रहा है तभी कोरबा में भी एक जिला बदर हुआ था कहते हैं कि जिसका जिला बदर हुआ वह कैबिनेट मंत्री का खास आदमी था ऐसी ही कुछ कार्यवाही अंबिकापुर में भी हुई बिलासपुर में भी हुई तब जिला बदर की कार्यवाही या राजधानी से प्रारंभ क्यों नहीं होती, क्या राजधानी पूर्णता अपराध मुक्त हो चुकी है। राजधानी में तो शराब के दो नंबर के धंधे, जमीनों का धंधा और जाने क्या-क्या और उसके बाद भी जिला बदर ना होना बहुत कुछ संकेत देता है। राजधानी के कुछ नेताओं को प्रदेश स्तरीय नेता बनने का चस्का लगा है वे बिलासपुर आए या ना आए बिलासपुर में अचानक किसी भी दिन इतने बैनर पोस्टर लगते हैं लगता है कोई केंद्रीय नेता आ रहा है जबकि ऐसा कोई स्वागत बिलासपुर के नेता का बाहर जाने पर होता दिखाई नहीं देता कहते हैं प्रदेश के कुछ सुपर सीएम हैं। और यह सुपर सीएम बिजनेस टायकून बन गए ऐसे में स्वागत तो पूरे प्रदेश में होगा कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के लोगों को 10 मार्च के चुनाव परिणामों का इंतजार है छत्तीसगढ़ की आने वाली राजनीति 10 मार्च को देख कर ही तय होगी।